नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र की सूची में हिंदी को शामिल करने की मांग लगातार बढ़ रही है।
केंद्रीय हिंदी निदेशालय की द्विभाषिक वेबसाइट (हिंदी और अंग्रेजी) की शुरूआत करते हुए सिब्बल ने कहा कि बोलचाल और लिखित में हिंदी के अंतर को कम किया जाना चाहिए। सिब्बल ने कहा, ""संयुक्त राष्ट्र की सूची में हिंदी को शामिल करने की मांग और उसका समर्थन करने वालों की सूची में लगातार इजाफा हो रहा है।"" उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश शामिल हैं।
भारत समाचार
संयुक्त राष्ट्र सूची में हिंदी को जो़डने की मांग बढ़ी : सिब्बल





















