मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Sep 19, 2009 8:54 PM
बटला (पंजाब), 20 सितंबर। पंजाब में बटला के औला मुहल्ला में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बॉबी उसकी पत्नी ममता, मोना (7), परी (2) और मोनी (10) के रूप में की गई है। हाल ही हुई बारिश से यह पुराना मकान कमजोर हो गया था।