नई दिल्ली। रिलायंस कम्यूनिकेशंस (आरकॉम) का तिमाही दर तिमाही मुनाफा 55 प्रतिशत घट गया हैं। रिलायंस कम्यूनिकेशंस को दूसरी तिमाही में 740 करोड रूपए का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ हैं। पहली तिमाही में 1636 करोड रूपए का मुनाफा हुआ था। कंपनी को दूसरी तिमाही में दो सौ तिरासी करोड रूपए का फोरेक्स लॉस हुआ हैं। अगर ये नुकसान न होता तो मुनाफा 1023 करोड रूपए होता। जबकि कंपनी की तिमाही दर तिमाही बिक्री में भी 7 प्रतिशत की गिरावट आई हैं। कंपनी की बिक्री 6145 करोड रूपए से घटकर 5703 करोड रूपए रह गई हैं। ईबीआईटीडीए मार्जिन भी 18 प्रतिशत घटकर दो हजार बीस करोड रूपए पर आ गया हैं।