भारत समाचार
श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से पराजित किया

डेवोन स्मिथ ने सर्वाघिक 67 रन बनाये जबकि सलामी बल्लेबाज डेल रिचर्डस 59 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा डेनेर सैमी 20 ही दोहरे अंक में पहुंचे। स्मिथ और रिचर्डस के बीच दूसरे विकेट की 80 रन की साझेदारी के अलावा वेस्टइंडीज की पारी के दौरान श्रीलंकाई गेदबाज ही छाये रहे। उसकी तरफ से मुरलीघरन ने 17 और मेडिस ने 31 रन देकर तीन-तीन विकेट लिये। लेसिथ मालिंगा को दो विकेट मिले। श्रीलंका ने इसके जवाब में 43.3 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाकर जीत हासिल की। उसकी शुरूआत अच्छी नहीं रही और तिलकरत्ने दिलशान 2 दूसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गये। इसके बाद सनथ जयसूर्या 21 भी बडी पारी खेलने में नाकाम रहे।




















