मुंबई। भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बाजार में समकालिक कारोबार (सिंक्रोनाइज्ड ट्रेडिंग) का एक बडा घोटाला पकडा है। सेबी ने इसमें शामिल 16 ब्रोकरों के कारोबार पर रोक भी लगा दी है। ये लोग कई शेयरों में वॉल्यूम बढाने के लिए आपस में ही इनकी खरीद-बिक्री करते थे। इन लोगों ने सिंक्रोनाइज्ड ट्रेडिंग के जरिए कई कंपनियों के भाव तीन से छह गुना बढा दिए। जिन कंपनियों के शेयरों में सिंक्रानाइज्ड ट्रेडिंग पकडी गई है, उनके नाम मवेंस वायोटेक, ऑलकार्गो, एमवीएल, उशदेव इंटरनेशनल और पैनारोमिक यूनिवर्सल है।>