भारत समाचार
"लंदन ड्रीम्स" के गाने से पाबंदी हटी

"लंदन ड्रीम्स" में दोनों नायक अपने रॉक बैंड के कांसर्ट के दौरान यह गीत गाते है। कांसर्ट के दौरान विषम परिस्थिति में फंसने के कारण वे अचानक गीत के बीच में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगते है। शुरूआती दौर में आपत्ति व्यक्त की गई थी कि रॉक कांसर्ट के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ विवाद का विषय बन सकता है।
इस गीत के कारण एक घर्म-विशेष के लोगो की भावना आहत हो सकती है। सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने ट्रिब्यूनल कोर्ट की एक महिला जज को इस संदर्भ में निर्णय देने की जिम्मेदारी सौंपी। महिला जज ने निर्देशक विपुल शाह की दलीलों को सुनते हुए "लंदन ड्रीम्स" के इस गीत पर से लगी पाबंदी हटा दी। सलमान खान, अजय देवगन और असिन अभिनीत फिल्म "लंदन ड्रीम्स" 30 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।




















