कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लॉस काबोस में जन्मदिन मनाएंगी एनिस्टन

लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने अपने पसंदीदा पर्यटक स्थल मेक्सिको स्थित लॉस काबोस रेसार्ट में अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया हैं। एनिस्टन आगामी गुरूवार को 41 वर्ष की हो जाएगी। उन्होंने अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने दोस्तों और हास्य प्रधान फिल्म द बाउंटी हंटर के अपने सहयोगी कलाकार गेरार्ड बटलर को भी आमंत्रित किया हैं। वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के अनुसार एनिस्टन और बटलर इन दिनों काफी करीब होते दिख रहे हैं। पिछले सप्ताह ग्लोडन ग्लोब पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान भी दोनों को काफी वक्त तक साथ-साथ देखा गया था। एनिस्टन अपने साथियों के साथ लॉस काबोस के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनके दोस्तों में कर्टने कॉक्स और उनके पति डेविड एक््रवेटे और शेरलिन क्रो शामिल है। एनिल्टन 11 फरवरी को इस सुंदर रेसार्ट में अपना जन्मदिन मनाएंगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें