धार (मध्य प्रदेश)। राष्ट्रीय राजमार्ग इन्दौर-अहमदाबाद पर धार के आबकारी विभाग ने ग्राम तिरला के पास मंगलवार को एक ट्रक से 21 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद की गई।
जिला आबकारी अधिकारी आलोक खरे ने बताया कि मुखबिर की सूचन के आधार पर विभाग के दस्ते ने उ”ौन से आ रहे एक ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 1100 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। इस शराब की कीमत लगभग 21 लाख रूपए आंकी गई है। यह शराब महाकाल डिस्टलरीज नरवजर, उ”ौन से भीर गई थी और इस पर फार सेल इन गोवा छपा था। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। विगत एक पखव़ाडे में जिला आबकारी दल की यह चौथी ब़डी सफलता है। इस पूर्व दल लगभग एक करो़ड दस लाख रूपए की अवैध विदेशी शराब जब्त कर चुका है।





















