पीएनबी देगा पशु खरीदने और डेयरी संचालित करने के लिए ऋण
Sep 22, 2009 2:02 AM
बीकानेर, 22 सितंबर। पशुपालकों को पशु खरीदने और डेयरी संचालित करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ऋण देगा। पीएनबी के कार्यपाल निदेशक मोहन टांकसाले ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि योजना के तहत योग्य आवेदकों को 16 लाख रूपये तक का कर्ज दिया जाएगा। बैंक के कृषि क्षेत्र को ऋण प्रवाह बढाने के प्रयास के अंतर्गत जून तिमाही में 86,514 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए है। टांकसाले ने बताया कि पीएनबी द्वारा अब तक 53.57 लाख नो-फ्रिल खाते खोले जा चुके है। बैंक ने एक महत्वकांक्षी योजना नमस्कार भी प्रारंभ की है। विजन 2013 के तहत पीएनबी एक लाख नए टच प्वाइंट बनाएगा जिसके लिए रिजर्व बैंक को 15,000 कियोस्क खोलने के प्रस्ताव भेजे गए है।