कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मृत्युदंड : 24 मामलों में दे चुकी सरकार राय

नई दिल्ली, 22 सितंबर। कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि केंद्र सरकार मृत्युदंड के आदेश को निरस्त करने के लिए दी गई 28 याचिकाओं में से 24 के निपटारे के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से पहले ही सिफारिश कर चुकी है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही मृत्युदंड के राष्ट्रपति के पास लंबित पडे मामलों पर कडी नाराजगी जताई थी। सिंघवी सोमवार रात एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में भाग लेते हुए वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी के उन आरोपों का जवाब दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि सरकार वर्ष 1994 में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का पालन नहीं कर रही है, जिसमें सभी क्षमा याचिकाओं को दायर करने के तीन महीनों के अंदर ही निपटाने के निर्देश दिए गए थे। सिंघवी ने कहा कि वर्ष 1998 में सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में मौत की सजा को बरकरार रखा था, जो सबसे पुराना मामला है।
उन्होंने पूरी बहस को अफजल गुरू पर ही केंद्रित किए जाने पर आपत्ति जताई। अफजल गुरू का संसद हमले मामले में मौत की सजा का सामना कर रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें