मुंबई। शेयर बाजार में आज एक सीमित दायरे में कारोबार होने के बाद प्रमुख सूचकांक बढत के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 90 अंक ऊपर 16,692 पर और एनएसई का निफ्टी 33 अंक की बढ़त के साथ 4,985 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.94 प्रतिशत की मजबूती रहीं। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.78 प्रतिशत की और बीएसई स्मॉलकैप में 0.99 प्रतिशत की बढत रहीं। टाटा स्टील, भारती एयरटेल, हिंडोल्को, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 3.97 फीसदी से 1.95 फीसदी> की वृद्धि दर्ज हुई। एसीसी, ओएनजीसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टीसीएस और जेपी एसोसिएट्स गिरने वाले शेयरों में प्रमुख रहे। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 102 अंक की मजबूती के साथ 16,703 पर और एनएसई का निफ्टी 33 अंक की बढत के साथ 4,985 पर बंद हुआ।