कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

यमुना में डूबने चार बच्चों की मौत

फरीदाबाद 22,सितम्बर। फरीदाबाद से लगभग 25 किलोमीटर दूर गांव ददसिया के पास से गुजर रही यमुना नदी की तेज बहाव में सोमवार दोपहार नहाते समय चार बालक बह गए। इन सभी की उम्र 12 से 14 साल के बीच बताई जा रही है।
पुलिस की टीम गोताखोरों की सहायता से डूबे बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। इस काम में दमकल कर्मचारियों की भी मदद ली जा रही है। डूबने वाले बच्चो छठी और सातवीं क्लास के हैं। घटनास्थल पर उपस्थित पुलिसकर्मी ने बताया कि जाल डालकर बच्चों को ढूंढा जा रहा है। नदी में इस समय 15 से 20 फीट के करीब पानी होने की वजह से तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। गांव ददसिया निवासी दीपक, शिवम, अक्षय और विक्की अपने एक दोस्त के साथ नदी में नहाने गए। नहाते समय उनका एक साथी पानी के तेज बहाव में आगे निकल गए। उसे डूबता देख बाकी साथी उसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर पानी के तेज बहाव में बह गए। जानकारी मिलते ही सैकडों ग्रामीण नदी की तरफ दौडे और बच्चों की तलाश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद जब एक भी बालक नहीं मिला तो ग्रामीणों ने थाना भूपानी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस तुरंत गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इस बीच दमकलीकर्मी भी वहां पहुंचे। करीब एक घंटे तक गोताखोर नदी में बच्चों को ढूंढते रहे। मगर उनका पता नहीं चला।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें