कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अनशन पर राजीव गांधी की हत्यारिन

चेन्नई, 22 सितंबर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के जुर्म में वेल्लूर जेल में सजा काट रही एस. नलिनी ने अपनी रिहाई की मांग को लेकर सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। वह सजा पूरी होने से पहले अपनी रिहाई की मांग की कर रही है।
नलिनी की ताजा याचिका हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है जिसमें उसने अपनी जल्द रिहाई की मांग की है। नलिनी ने कुछ महीने पहले जेल में प्रथम श्रेणी की सुविधा की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया था। इसके बाद उसे प्रथम श्रेणी की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।
नलिनी को वर्ष 1991 में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी, लेकिन कांग्रेस अघ्यक्ष व राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के कारण उसकी सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया गया था। पिछले साल नलिनी ने मद्रास हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की थी कि वह तमिलनाडु सरकार को निर्देश दे कि सरकार उसकी रिहाई पर विचार करने के लिए एक सलाहकार बोर्ड का गठन करे। याचिका में उसने कहा है कि वह वर्ष 2005 में ही रिहाई की हकदार थी, क्योंकि उस समय तक वह जेल में 14 साल बिता चुकी थी। राज्य सरकार ने 2007 में रिहाई का उसका आवेदन खारिज कर दिया था। उसके बाद उसने वर्ष 2008 में मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि वह एक वैध रूप से स्थापित सलाहकार बोर्ड के जरिए नलिनी के निवेदन पर फिर से विचार करे। चूंकि सरकार ने सलाहकार बोर्ड का गठन नहीं किया, लिहाजा नलिनी ने कोर्ट से एक बोर्ड गठित करने तथा राज्य सरकार को उसके बारे में एक रिपोर्ट देने का आग्रह किया है।
इस बीच, नलिनी ने अनशन शुरू कर दिया और कहा है कि रिहाई होने तक वह अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। जेल प्रशासन ने उसके अनशन शुरू करने की पुष्टि की है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें