कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भाजपा का कर्नाटक संकट खत्म: "शोभा हटेंगी व शेट्टार मंत्री बनेंगे"

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के 83वें जन्म दिन के मौके पर कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी सरकार पर पिछले एक सप्ताह से छाया संकट समाप्त हो गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और उन्हें हटाने का अभियान चला रहे असंतुष्ट नेता एवं राज्य के पर्यटन मंत्री जी जर्नादन रेड्डी एवं उनके भाई करूणाकर रेड्डी के बीच कल सुलह हो गई। इस सुलह में भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने अहम भूमिका निभाई जो रेड्डी बंधुओं के कार्य क्षेत्र बेल्लारी से चुनाव लड चुकी हैं। समझौता फार्मूले की घोषणा औपचारिक रूप से नहीं की गई लेकिन समझा जाता है कि शोभा करंदलाजे को मंत्रिमंडल से हटाया जाएगा और विधानसभा अध्यक्ष जगदीश शेट्टार को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। रेड्डी बंधुओं की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वीपी वालिगर को हटा दिया गया है। राज्य स्तर पर एक कोर ग्रुप के गठन का भी निर्णय लिया गया है जिसमें पार्टी के एक केन्द्रीय प्रतिनिधि को भी लिया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें