कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कैटल क्लास पर सुननी पडी थरूर को फटकार

नई दिल्ली, 23 सितंबर। सदा कुलीनों के साथ उडने वाले विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर को कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी की डांट का सामना करना पडा है। लाइबेरिया और घाना की यात्रा से लौटने के बाद शशि ने मंगलवार को सोनिया और वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की थी।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने शशि से कहा है कि वे अच्छे मजाक और उपहास उडाने में फर्क करना सीखें। जिम्मेदार नेताओं को ऎसी कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे लोगों की भावनाओं पर चोट लगे। इस फटकार के बाद भी शशि को माफी मिल गई है या नहीं, इसके संकेत नहीं मिले हैं। यह मुद्दा प्रधानमंत्री से जुडा होने के कारण कांग्रेस खामोश है। मंत्री बने रहने या हटाने का विशेषाधिकार प्रधानमंत्री का है।
उल्लेखनीय है कि संप्रग सरकार और कांग्रेस के सादगी एवं किफायत अभियान के तहत सोनिया ने दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा हवाई जहाज के इकॉनमी क्लास में की थी। इस पर टिप्पणी करते हुए शशि ने इकॉनमी क्लास को कैटल क्लास (ढोरों की श्रेणी) करार दिया था और कहा था कि उन्हें भी पवित्र आत्माओं (होली काउ) के साथ खुद को दिखाने के लिए इस क्लास में यात्रा करनी होगी। उनके बयान से कांग्रेस मे रोष छा गया था। शशि को मंत्रिमंडल से निकालने की मांग उठने लगी, तो उन्होंने इसे मजाक बता पिंड छुडाने की कोशिश की थी।
पहले सोनिया और बाद में प्रणव से मिलने के बाद शशि का चेहरा उतरा हुआ था। उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक सोनिया से शशि की सफाई सुनने के बाद डी क्लास (हवा से जमीन पर उतरने) की नसीहत दी। पार्टी प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद ने कहा कि राजनीति में रहने वाले लोगों को जनता की भावनाओं को समझना चाहिए। कांग्रेस इस टिप्पणी को संवेदनहीन मानती है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे महज एक मजाक बताया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें