नई दिल्ली। कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी जनरलल मोटर इंडिया ने अपनी नई छोटी कार बीट को भारत में आज उतार दी। इसके दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 3.34 लाख रूपस से शुरू है। कंपनी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम ने यहां इस अवसर पर बताया कि तीन मॉडल में उपलब्ध इस कार को यूरोप, उत्तर अमेरिका और एशिया के अन्य देशों के साथ ही दुनिया के 150 देशों में भी पेश किया जाएगाउ। यह कार सात रंगों में उलब्ध है। यह कार तीन मॉडलों पी एस.एल. और एलटी में उपब्ध होगी। इन मॉडलों की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत क्रमश: 3.34 लाख रूपए, 3.54 लाख रूपए और 3.94 लाख रूपए होगी। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी बॉडी का प्रतिशत हिस्सा इस्पात का बनाया गया है।