भारत समाचार
छेदी पासी के मेहमान बने राहुल

रात 12 बजे राहुल गांधी ने 20-25 दलितों के बीच बैठकर बडे चाव से पुडी-सब्जी खाई। इससे पहले वह गांव वालों से उनके रहन-सहन, उनकी आर्थिक हालत तथा कामकाज की जानकारी लेते रहे। खाना खाने के बाद वह छेदी पासवान के बिना छत के कच्चो घर में सोये। इस दौरान घर के बाहर एसपीजी के जवान तो मुस्तैद रहे, लेकिन स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं थी।




















