एशिया पौसिफिक पैनासोनिक में भुल्लर संयुक्त 28वें स्थान पर
Sep 24, 2009 10:13 PM
क्योतो, 25 सितंबर। एशिया पौसिफिक पैनासोनिक ओपन के पहले राउंड के बाद लेवल पार 71 का स्कोर बनाकर गगनजीत भुल्लर संयुक्त रूप से 28वें स्थान पर पहुंच गये है। हमवतन ज्योति रंघावा एक ओवर 712 के स्कोर से संयुक्त 44वें स्थान पर है। दिगि्वजय सिंह तीन ओवर 74 और शिव कपूर 5 ओवर 76 के स्कोर से कट में प्रवेश करते से चूक गये, जिससे दोनों क्रमश संयुक्त 71वें और 103वें स्थान पर थे। सीनियर प्रो गौरव घई 10 ओवर 81 के खराब स्कोर से संयुक्त 127वें स्थान पर रहे है। सिंगापुर के लाम चिह बिंग और स्थानीय तेत्सुया हारागुची ने पांच अंडर 66 का समान स्कोर बनाकर शीर्ष पर बने हुए है।