नई दिल्ली। अहमदाबाद के मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने करियर के पहले टेस्ट शतक और अपनी मैच बचाओ पारी से (सिंह इज किंग) बने आफ स्पिनर हरभजन सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बल्लेबाजी रैकिंग में टाप 100 बल्लेबाजों में शामिल हो गए है।
हरभजन ने विपरीत परिस्थितियों में जांबाज बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का पहला टेस्ट शतक बनाया और उन्हें उनकी 115 रन की पारी के लिए (मैन आफ द मैच) घोषित किया गया। भज्जी अपनी इस पारी की बदौलत आईसीसी रैकिंग में अपनी सर्वश्रेष्ठ 295 की रेटिंग हासिल करते हुए बल्लेबाजी रैंकिंग में 91वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
भारत समाचार
भज्जी टॉप 100 में पहुंचे





















