मुंबई। मेघालय की राजधानी शिलांग के रहने वाले चांबर चोयर को कलर्स टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम "इंडियाज गॉट टैलेंट खोज -2" का शनिवार को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता जीतने पर चोयर को पुरस्कार स्वरूप 50 लाख रूपये और 250 सीसी की कावासाकी बाइक दी गई। चोयर ने अरूणाचल प्रदेश के तेजी टोको को हराकर यह खिताब अपने काम किया।
टोको को दूसरा स्थान हासिल हुआ और पंजाब के रहने वाले बीर खालसा को तीसरा स्थान मिला। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के दूसरे संस्करण की शुरूआत दो महीने पहले हुई थी। इस शो के निर्णायक मंडल में किरण खेर, सोनाली बेंद्रे और निर्देशक साजिद खान शामिल थे।
भारत समाचार
इंडियाज गॉट टैंलेंट खोज-2 के विजेता बने चांबर





















