मुंबई, 25 सितंबर। महाराष्ट्र में चुनावों की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, राज्य में राजनीतिक माहौल उबाल पर आ रहा है। चुनाव को लेकर कई शहरों से हंगामे की खबरें आ रही हैं। नांदे़ड में जहां जमकर बवाल हुआ, वहीं मुंबई में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री अशोक चहवाण पर जूता फेंका गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पर जूता फेंकने वाला बिलासराव देशमुख का समर्थक था। इस घटना के बाद वहां अशोक चहवाण और बिलासराव देशमुख के समर्थक आपसे में भि़ड गए। दूसरी घटना मुंबई के माहिम में हुई। व
हां शिवसेना और कांग्रेस समर्थकों में जमकर भि़डंत हुई। वहां से शिवसेना के उम्मीदवार आदेश बांदेकर हैं। वहां कांग्रेस की ओर से शिवसेना के बागी सदा सरवरकर अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।