कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

13 साल बाद फिर साथ राजकुमार संतोषी और सनी

मुंबई, 10 अक्टूबर। फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के साथ बन रहीं उनकी फिल्म "जिन लाहौर नहीं देख्या वो जम्या ही नहीं" का निर्माण बीच में ही रोककर अपने पसंदीदा अभिनेता सन्नी देओल के साथ एक एक्शन फिल्म बनाना शुरू कर दिया है। संतोषी और सन्नी 13 साल बाद साथ में काम कर रहे है। सन्नी के साथ 1996 में "घातक" फिल्म बना चुके संतोषी ने कहा कि मैं और सन्नी कई सालों बाद साथ में काम कर रहे है। उन्होंने कहा दुर्भाग्य से हाल ही में प्रदर्शित हुई सन्नी की कुछ फिल्मों को सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सन्नी का जादू अब नहीं चलेगा। वह अब भी हमारे सबसे अच्छे एक्शन हीरो है और हम इसे साबित कर देगे। हमने "घायल" फिल्म मे एक्शन सिनेमा को एक नई परिभाषा दी थीं।
फिल्म "जिन लाहौर नहीं देख्या वो जम्या ही नहीं" के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा, मुझे संजय दत्त के साथ काम करना पसंद है लेकिन इस ऎतिहासिक फिल्म के लिए गहरे अनुसंधान और ब़डे बजट की आवश्यकता है जिसे हम अभी वहन नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि मैं इस समय सन्नी देओल के साथ फिल्म बना रहा हूं। मैंने और श्रीधर राघवन ने इस फिल्म को लिखा है और फिल्म का निर्माण भी मैं कर रहा हूं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें