कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गुजरात क्रिकेट संघ के अघ्यक्ष बने नरेंद्र मोदी

अहमदाबाद, 15 सितंबर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य क्रिकेट संघ (जीसीए)के अघ्यक्ष बन गए है। उनके साथ ही राज्य के गृहमंत्री अमित शाह गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) के उपाघ्यक्षक बन गए है। जीसीए को लेकर अमितशाह और नरहरि अमीन गुट के बीच लंबी कानूनी लडाई चली थी, जिसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने नए चुनाव कराने के आदेश दिए। जून में हुए चुनाव में नरहरि अमीन गुट ने अपना कोई उम्मीवाद खडा नहीं किया, जिससे अमित शाह गुट को एक तरह से वॉक-ओवर मिल गया। मंगलवार को जब क्रिकेट एसोसिएशन के विभिन पदों के लिए नाम तय करने के लिए एजीएम बुलाई गई तो, अमित शाह ने अघ्यक्ष पद से अपना नाम वापसी लेते हुए नरेंद्र मोदी को कुर्सी सौप दी और खुद उपाघ्यक्ष बन गए। वैसे नेताओं का क्रिकेट मैदान में आना कोई नई बात नहीं है। कई राज्यों में क्रिकेट संघों की कमान ऎसे नेताओं के हाथ में है, जिनका इस खेल से कोई नाता नहीं है। राकांपा नेता शदर पवार बीसीसीआई के अघ्यक्ष रहे चुके है। बीजेपी नेता अरूण जेटली दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अघ्यक्ष है। फारूख अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट ऎसोसिएशन के अघ्यक्ष है। रणबीर सिंह महेन्द्रा हरियाण क्रिकेट एसोसिएशन के अघ्यक्ष है। जबकि लालू प्रसाद यादव बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अघ्यक्ष है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें