भारत समाचार
जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले कप्तान रिकी पोंटिंग ने शुरूआती झठके से उबारने की कोशिश की। उन्होंने 94 गेंद पर 79 रन बनाए जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल है। अपनी इस पारी के दौरान हालांकि तीन बार गेद उनके शरीर पर लगी। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन पारी की पहली गेंद पर ही केमर रोच के शिकार बन गए। इसके बाद पोंटिंग और विकेटकीपर बल्लेबाज ठिम पेन-33 ने दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की लेकिन मघ्यक्रम ल़डख़डाने से आस्ट्रेलिया फिर से बैकफुट पर चला गया। पिच से गेंद को उछाल मिल रही थी और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया। आस्ट्रेलिया ने पोंटिंग और पेन की साझेदारी के बाद निरंतर अंतराल में विकेट गंवाए।
बीच में उसके पांच बल्लेबाज 51 रन के अंदर पवेलियन लौटे। कैलम फर्गुसन-20 आस्ट्रेलिया की तरफ से दोहरे अंक में पहुंचने वाले पांच बल्लेबाजों में शामिल रहे लेकिन माइकल हसी-06, कैमरून वाइट-04 और जेम्स होप्स-05 के सस्ते में सिमठने से टीम पर 200 रन के अंदर सिमटने का खतरा मंडराने लग गया था। जॉनसन और ली ने हालांकि ऎसा नौबत नही आने दी और 45वें से लेकर 49वें ओवर तक के लिए बल्लेबाजी पावरप्ले में 69 रन जो़डकर कैरेबियाई गेंदबाजों के शुरूआती प्रयासों पर पानी फेर दिया। इस दौरान ली ने केवल सहयोगी की भूमिका निभाई क्योंकि जॉनसन ने अपने खास शॉट्स से वांडर्स में पहुंचे दर्शकों को रोमांचित कर दिया।




















