कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर में 104 दिनों में 103 मौतें, कफ्र्यू जारी

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में बुधवार को भी कफ्र्यू जारी रहा। यहां पिछले 104 दिनों से जारी हिंसा में 103 लोगों की जान जा चुकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ""सज्जाद अहमद पंडित नाम के एक व्यक्ति की बुधवार सुबह मौत हो गई। वह ब़डगाम जिले के शेखपोरा इलाके में 13 सितम्बर को सुरक्षा बलों के साथ झडप में घायल हो गया था।"" सज्जाद की मौत के साथ ही घाटी में मरने वालों की संख्या 103 हो गई है।
हिंसा की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने बुधवार को भी श्रीनगर सहित घाटी के सभी ब़डे कस्बों में कफ्र्यू जारी रखने का फैसला किया। एक अधिकारी ने बताया, ""श्रीनगर और घाटी के अन्य कस्बों में अनिश्चितकालीन कफ्र्यू आज भी लगाया गया है ताकि किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके।"" आधिकारिक सूत्रों का यह भी कहना है कि दोपहर के समय कफ्र्यू में ढील दी जा सकती है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें