कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सचिन की रैंकिंग सुधरी, टॉप टैन में

दुबई, 15 सितंबर। श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद चैंपियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दस महीनों में पहली बार तेंदुलकर टॉप टेन में पहली बार पहुंचे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 138 रन बनाए और सीरीज में सार्वाघिक 211 रन जोडे। इंग्लैंड के खिलाफ नवंबर 2008 में घरेलू सीरीज के बाद तेंदुलकर टॉप टेन से बाहर हो गए थे। उन्हें पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन मैच में आराम दिया गया था। वहीं कप्तान महेंद्र सिंह घोनी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जबकि युवराज सिंह दूसरे स्थान पर हैं। हरफनमौलाओं की रैंकिंग में युवराज करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कॉलिस, न्यूजीलैंड के जैकब ओरम और इंग्लैंड के एंड्र्य फ्लिंटोफ को पछाडा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें