भारत समाचार
हीरो की तेज रफ्तार वाली इलेक्ट्रिक बाइक "ई स्प्रिंट"

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंघ निदेशक नवीन मुंजाल ने बताया कि तेज रफ्तार श्रेणी में हमने पहली बार कोई इलेक्ट्रॉनिक बाइक उतारी है। यह एक बार चार्ज करने पर 65 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। उन्होंने कहा कि इस इलेक्ट्रानिक बाइक "ई स्प्रिंट" में सुरक्षा, स्टाइल और आराम के साथ बाइक पर बैठे-बैठे मोबाइल फोन चार्ज करने की सुविघा, सेंसर बे्रकिंग सिस्टम, फ्रंट डिस्ट ब्रेक तथा सामान रखने की अघिक जगह है। यह तीन रंगों लाल, काली और सिल्वर में उपलब्घ है। उत्तर प्रदेश के शोरूम में इसकी कीमत 37,400 रूपए है।



















