मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में बढ़त के बावजूद शाम को गिरावट का रूख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 94.72 अंक गिरकर 20165.86 पर जबकि निफ्टी 35.45 अंक गिरकर 6066.05 पर बंद हुआ।
इससे पहले आज सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 73.56 अंक बढ़कर 20334.14 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.90 अंक की बढ़त के साथ 6113.40 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 20351.74 के ऊपरी और 20.088.67 के निचले स्तर को छुआ जबकि निफ्टी ने 6121.10 के ऊपरी और 6041.35 के निचले स्तर तक कारोबार किया। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 22.80 अंक बढ़कर 8425.80 पर जबकि स्मॉलकैप 32.01 अंक उछलकर 10,723.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल टीसीएस (5.72 फीसदी), इंफोसिस (0.66 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशंस (0.51 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.23 फीसदी), आरआईएल (0.20 फीसदी), हीरो होंडा (0.18 फीसदी), एसीसी (0.16 फीसदी) और एसबीआई (0.15 फीसदी) के शेयरों में तेजी जबकि विप्रो (4.54 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.58 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (2.37 फीसदी), डीएलएफ (2.26 फीसदी), आईटीसी (1.83 फीसदी), टाटा स्टील (1.73 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (1.71 फीसदी) के शेयरों में अच्छी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (1.19 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.72 फीसदी), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु (0.20 फीसदी), सार्वजनिक उपक्रम (0.14 फीसदी), तेल एवं गैस (0.06 फीसदी) और स्वास्थ्य क्षेत्र (0.02 फीसदी) में तेजी जबकि रियल्टी (1.61 फीसदी), एफएमसीजी (1.35 फीसदी), धातु (1.21 फीसदी), ऑटो (0.79 फीसदी), बैंकिंग (0.25 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.25 फीसदी) और बिजली (0.13 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट का रूख देखा गया। बीएसई में कारोबार का रूख नकारात्मक रहा और कुल 1393 कम्पनियों के शेयरों में तेजी और 1596 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रूख रहा। कुल 129 कम्पनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।




















