कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईसीसी चैपियंस ट्राफी में द्रविड के 600 रन

जोहांसबर्ग, 28 सितंबर। भारत के स्टार खिलाडी राहुल द्रविड ने पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को 76 रन की पारी खेलने के साथ ही आईसीसी चैपियंस ट्राफी में 600 रन पूरे हो गये है। 36 वर्षीय राहुल अपनी इस पारी के साथ चैपियंस ट्राफी में वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपोल को पीछे छोडकर चौथे स्थान पर पहुंच गए है। द्रविड के अब चैपियंस ट्राफी में 17 मैचों में 51.91 के बेहद प्रभावशली औसत के 623 रन हो गए है। जिनमें छह अर्घशतक शामिल है। द्रविड के जीवन का वैसे यह 82वां अर्घशतक था। उन्हौंने इसके अलावा 12 शतक भी बनाए है। द्रविड के अब 337 मैचों से 10761 रन हो गए है। द्रविड से आगे चैपियंस ट्राफी में अब दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (641 रन), भारत के सौरव गांगुली (665 रन) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (695 रन) है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें