कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राजद की 21 प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को 21 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की। राजद के महासचिव एवं सांसद रामकृपाल यादव ने सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश कर रही है।
राजद ने जनता दल (युनाइटेट) से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए विजय कृष्ण को टिकट दिया है जो चर्चित ट्रांसपोर्टर सत्येन्द्र सिंह की हत्या के आरापी हैं। वहीं पार्टी ने फुलवारी से उदय मांझी और कुरथा से शिव वचन यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।
गौरतलब है कि राजद इसके पहले 125 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है। राजद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) मिलकर चुनाव ल़ड रही हैं। लोजपा के हिस्से में 75 सीटे आई हैं, जबकि बाकी 168 सीटों पर राजद ने अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव होना है। सभी सीटों की मतगणना 24 नवंबर को होगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें