कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जेमी प्रेसली ने सिमरन सिंह से विवाह रचाया

नई दिल्ली, 28 सितंबर। हॉलीवुड अभिनेत्री सुंदरी जेमी प्रेसली ने मनोरंजन श्रेत्र के भारतीय अधिक्ता सिमरन सिंह के साथ विवाह रचाया है। हॉलीवुड सुंदरी प्रेसली ने कहा कि मलिबु में आयोजित एक निजी समारोह में उन्होंने ऎसा किया। अमेरीकी पत्रिका के ऑनलाइन संस्कारण में कहा गया है कि हॉलीवुड फिल्म "माई नेम इज अर्ल" की अभिनेत्री ने डिक क्लार्क इस्टेट में आयोजित एक सादे समारोह में विवाह किया।
इससे पहले जुलाई में दोनों की मंगनी हुई थी। हॉलीवुड की सिने तारिका ने कहा कि 30 वर्षीय अघिवक्ता ने उनके जीवन को स्थिरता प्रदान किया। कुछ ऎसा हुआ जो उनके जीवन में पहले कभी नहीं था। गौरतलब है कि प्रेसली के उनके पूर्व प्रेमी से दो साल का एक बेटा भी है। बेटे का नाम डेजी जेम्स है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें