कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमेरिकी ओपन : नडाल सेफीफाइनल में पहुंचे

न्यूयार्क। अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में गुरूवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त राफेल नडाल ने आठवीं वरीयता प्राप्त फर्नाडो वर्दास्को को 7-5, 6-3, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में शनिवार को उनका मुकाबला 12वीं वरीयता प्राप्त रूसी खिल़ाडी मिखाइल योजनी से होगा। योजनी ने स्विट्जरलैंड के स्तेनिस्लास वावरिंका को चार घंटे तक चले मुकाबले में 3-6, 7-6(9-7), 3-6, 6-3, 6-3 से हराया। सेमीफाइनल में रोजर फेडरर का मुकाबला नोवाक जोकोविक से होगा, जिनको वह न्यूयार्क में लगातार तीन वर्ष तक हरा चुके हैं। गुरूवार को खराब मौसम के बारे में नडाल ने कहा कि खेलना बहुत कठिन था। यह सबसे खराब दिनों में से एक था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें