भारत समाचार
डीजल-पेट्रोल दरों में वृद्धि की खबरों से उछले शेयर

गेल इंडिया और इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन की अलावा जिस तेल कंपनियों के शेयरों मे उछाल आई है वे है ओएनजीस, एचपीसीएस और बीपीसीएल प्रमुख है। सूत्रों का कहना है कि विशेषण समिति की सिफरिश के मद्देनजर बाजार ने तेल कंपनियों के प्रति सकारात्मक रूख अपनाया है। बुधवार को किरीट पारिख समिति ने सिफारिश की थी कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रण से मुक्त किया जाए। इस समिति ने एलपीजी गैस सिलिडर की कीमतों में 100 रूपए और मिट्टी के तेल की कीमतों में छह रूपए प्रति लीटर बढोत्तरी की सिफारिश की है। इस समिति का गठन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक चले तो इस समय समिति की सिफारिशों को लागू करने पर पेट्रोल की कीमत 3-4 रूपए प्रति लीटर और डीजल तीन रूपए प्रति लीटर बढ जाएगी।




















