भोपाल, 29 सितंबर। यहां के कोटरा सुल्तानाबाद क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन से पहले आज सुबह बंदूक साफ करने के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान नरेश मोटवानी (50) के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार मोटवानी आरएसएस के पथ संचलन के लिए जब अपनी बंदूक साफ कर रहा था तभी अचानक गोली चल गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर ही है।