नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद छोडने की पेशकश करने के दिन बाद अशोक चव्हाण के आज रात वरिष्ठ नेता प्रणव मुखर्जी से भेंट करने और आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले में अपना पक्ष रखने की संभावना है।
मुखर्जी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में थे और उन्होंने टीवी चैनलों से कहा कि इस मुद्दे पर अभी ज्यादा नहीं जानते। उन्होंने कहा कि वह आज शाम दिल्ली लौटकर मामले पर गौर करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री ए के एंटनी को घोटाले के संबंध में एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। उन्होंने कहा कि मुझे इस मुद्दे पर ब्यौरे को देखना है। मैं इस संबंध में एंटनी के साथ रिपोर्ट तैयार करूंगा। चव्हाण ने कल सोनिया के साथ मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश की थी। चव्हाण के मुखर्मी के राजधानी लौटने पर उनसे मिलने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि 31 मंजिला आदर्श हाउसिंग सोसाइटी इमारत के 109 आवटियों के चव्हाण के तीन करीबी सहयोगियों का भी नाम आया है।
भारत समाचार
चव्हाण आज रात मुखर्जी से मिल सकते है





















