कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रणबीर, शाहरूख की गद्दी के प्रबल दावेदार: करण

मुंबई, 28 अगस्त। हर मौके पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की तारीफ करने वाले निर्देशक करण जौहर इन दिनों अभिनेता रणबीर कपूर के हुनर की तारीफ करते नजर आ रहे है। वजह है करण द्वारा निर्मित फिल्म "वेक अप सिड" में रणबीर का अभिनय, जिसकी तारीफ करते करण थकते नही है। वे तो यहां तक कहते फिर रहे है कि शाहरूख के दौर के बाद रणबीर उनकी गद्दी के सबसे प्रबल दावेदार होंगे। इस फिल्म को लेकर करण बताते है कि इस फिल्म में रणबीर के साथ कोंकणा सेन नजर आएंगी। और उनकी जोडी बॉलीवुड की सफलतम जोडियों में से एक होगी। यानि शाहरूख-काजोल की तरह रणबीर और कोंकणा की जोडी भी दमदार साबित होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें