कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उत्तर प्रदेश: 8 लाख से ज्यादा के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

इटावा, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बकेवर क्षेत्र में विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) और पुलिस के संयुक्त अभियान ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास 8 लाख 50 हजार से अघिक के जाली नोट बरामद किए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महेबा पावर हाउस के पास कालिका प्रसाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 89 हजार 700 रूपये के जाली नोट बरामद किए गए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अखिलेश नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 07 लाख 59 हजार 700 के जाली नोट मिले। पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से 17 हजार 600 के अर्द्धनिर्मित नोट भी बरामद किए। इससे पहले गत 26 सितंबर को प्रदेश के सीतापुर जिले से पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 34 हजार 200 रूपये के जाली नोट बरामद किए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों से प्रारंभिक पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी है इनसे इनके गिरोह और उत्तर प्रदेश में संपर्को के संबंघ में विस्तृृत पूछताछ की जा रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें