पटना 29,सितम्बर। बिहार के खगरिया जिले में सोमवार की रात लोगों को लेकर जा रही एक नौका के नदी में पलट जाने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में केवल कुछ व्यक्ति ही तैर कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाए है। बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को बताया कि सोमवार को दशहरा के मौके पर अलौली में मेला लगता है जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात मेला देखकर लोग नाव से करेह नदी पार कर रहे थे, तभी फुलतेरा घाट के पास नाव पलट गई। जानकारी के अनुसार इस नाव पर लगभज् 40-50 लोग सवार थे। सात शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। लापता लोगों की खोज के लिए गोताखोरों को लगाया गया है, जिसमें ग्रामीण भी मदद कर रहे है।