कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत के साथ हर दो साल में सीरीज खेलेगा : पीसीबी

इस्लामाबाद, 29 सितंबर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड "पीसीबी" का कहना है कि आईसीसी से अनुमति मिल चुकी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हर दो साल में क्रिकेट सीरीज होगी। जोहानसबर्ग "पीसीबी" अघ्यक्ष एजाज बट ने कहा कि आईसीसी ने हर दो साल में सीरीज करवाने की गारंटी दी है। आईसीसी इस बात पर भी सहमत है कि पाकिस्तान हालता सुघरने तक ये सीरीज किसी तीसरे देश में खेली जाएगी। मंगलवार को पीसीबी अघ्यक्ष ने आईसीसी कार्यकारी बोर्ड के साथ मुलाकात के बाद ये दावा किया। पीसीबी का कहना है कि आने वाले आठ सालों में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान चार सीरीज खेलेगा। पाक क्रिकेट बोर्ड के अनुसार शुरूआती इनकार के बाद अब भारत क्रिकेट बोर्ड ने भी द्विपक्षीय सीरीज खेलने पर सहमति जता दी है। पीसीबी का कहना है कि उसने 2012 से लेकर 2020 तक कार्यक्रम आईसीसी को भेज दिया है। बट के अनुसार बीसीसीआई भी आईसीसी के भविष्य के कार्यक्रमों की सूची में पाकिस्तान के साथ खेलने पर सहमति जता चुकी है। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच मैच अन्य देशों में ही खेल जा रहे है। दोनों ही टीमों के बीच साल 2007-08 में हुई सीरीज के बाद कोई श्रृंखला नहीं खेली गई है। ऎसे में पीसीबी को उम्मीद है कि टीम इंडिया के साथ मुकाबलों में उसके प्रायोजन वापस लौटेगे और बढते घाटे की जगह मुनाफा होने लगेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें