कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईसीसी ने ठोका इंग्लैड की टीम पर जुर्माना

सेंयुरियल, 29 सितंबर। आईसीसी चैपियंस ट्राफी में इंगलैड टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगी चरण मे खेले गये मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। एंड्रयू स्ट्रास की टीम ने कल निर्धारित समय के अंदर एक ओवर कम किया जिसके लिए मैच रैफरी रोशन महानामा ने उस पर जुर्माना लगाया। इंग्लैड ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। आईसीसी आचार संहिता के नियमों के अनुसार नियत समय में एक ओवर कम करने पर खिलाडियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जबकि कप्तान का इसका दो गुना जुर्माना लगाया जाता है। इस तरह से स्ट्रास की उनकी मैच फीस का दस प्रतिश जुर्माना किया गया जबकि अन्य खिलाडियों पर पांच-पांच प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें