कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स 177 अंक बढ़ा, निफ्टी 56 अंक उछला

मुंबइ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को 177.26 अंक बढ़कर बंद हुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सूचकांक निफ्टी में भी 56.25 अंकों की तेजी दर्ज की गई। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,639.18 अंक का उच्चा और 19,436.71 अंक का निम्न स्तर छुआ और अंत में यह 0.91 प्रतिशत बढ़कर 19,594.75 अंक पर बंद हुआ। वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,898.40 अंक का उच्चा और 5,828.70 अंक का निम्न स्तर छुआ। कारोबार के अंत में यह 0.97 प्रतिशत बढ़कर 5,884.95 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 114.39 अंक (1.43 प्रतिशत) बढ़कर 8,104.28 अंक पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 94.49 अंक (0.93 प्रतिशत) बढ़कर 10,238.91 अंक पर बंद हुआ।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें