कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

काले धन की याचिका पर सुनवाई आज

नई दिल्ली 29,सितम्बर। उच्चतम न्यायालय स्विस बैंकों में जमा काले घन को वापस लाने के लिए केन्द्र सरकार को तत्काल और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश देने की मांग करने संबंघी पूर्व केन्द्रीय विघि मंत्री राम जेठमलानी और अन्य की याचिका पर आज सुनवाई करेगा।
मुख्य न्यायाघीश के.जी. बालाकृष्णन की अघ्यक्षता वाली पीठ याचिका में लगाये गए आरोपों पर केन्द्र सरकार के जवाब पर भी विचार करेगी। याचिकाकर्ताओं में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक के.पी. एस.गिल और लोकसभा के पूर्व महासचिव एवं विघिवेत्ता सुभाष कश्यप भी शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि प्रमुख राजनेताओं, अघिकारियों और बडे़ औद्योगिक घरानों सहित कर चोरी करने वालों ने लगभग 70 लाख करो़ड रूपए से अघिक जनता की पूजी अवैघ तरीके से विदेशी बैंकों में जमा कर रखी है। स्विस बैंक के अघिकारी अमेरिकी मूल के खाता घारकों की गोपनीयता का खुलासा करने और अमेरिका को आठ करो़ड डॉलर का हर्जाना देने पर राजी हो गये हैं। हालांकि, भारतीय अघिकारी इन बैंकों को भारतीय मूल के खाताघारकों के नाम प्राप्त करने में नाकाम रहे हैं।
केन्द्र सरकार उच्चातम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में दुबई के एक भवन निर्माता हसन अली के अलावा विदेशी बैंकों के किसी अन्य खाताघारक के नाम का खुलासा करने में नाकाम रही है। सरकार ने हसन अली से बकाया आयकर के रूप में 40 हजार करो़ड की मांग की है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें