लाहौर। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज यासिर हमीद ने ब्रिटिश समाचार पत्र "न्यूज ऑफ द वल्र्ड" की उस रिपोर्ट को गलत करार दिया है जिसमें उनके हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तानी खिल़ाडी लगभग हर मैच में फिक्सिंग करते हैं। समाचार चैनल जियो टीवी से बातचीत में हमीद ने कहा, ""मैंने "न्यूज ऑफ द वल्र्ड" या किसी दूसरे अखबार को कोई साक्षात्कार नहीं दिया है। मैं अपने साथियों पर मैच फिक्सिंग का इल्जाम लगाने के बारे में सोच भी नहीं सकता।"" हमीद ने कहा, ""मैंने टीम प्रबंधन को बताया है कि अखबार मेरा साक्षात्कार लेने का दावा कर रहा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैंने किसी को कोई साक्षात्कार नहीं दिया है।""
भारत समाचार
मैच फिक्सिंग विवाद: हमीद ने "न्यूज ऑफ द वल्र्ड" को गलत बताया





















