भारत समाचार
भारत में सदी के मघ्य तक 4.70 लाख मेगावट परमाणु बिजली उत्पादन

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अघ्यक्ष अल बारादेई ने इस दिशा में भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए अपील की कि भारत निरस्त्रीकरण सम्मेलन में अहम भूमिका निभाएगा। पिछले दो दशक से भारत ने जिस तरह से आर्थिक विकास किया है, वह कई विकासशील देशों के लिए रोल मॉडल है। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भारत में परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जन्म शताब्दी समारोह के तहत किया गया है। इसमें दुनियाभर के वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। इसमें पिछले पांच दशक में परमाणु ऊर्जा की उपलब्धियों और भविष्य में इसकी चुनौतियों पर चर्चा होगी। इस मौके पर अल बारादेई को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिया गया।




















