मुंबई। मुकेश भट्ट की हिट फिल्म मर्डर के सिक्वल मर्डर पार्ट टू में अब श्रीलंका से बॉलीवुड से अपना कैरियर बनाने वाली हीरोइन जैकलीन फर्नाडीज और इमरान हाशमी की जो़डी देखाई देगी।
इससे पहले खबर थी कि खुद मुकेश भट्ट ने मल्लिका शेरावत, बिपाश बसु, सोनल चौहान से बातचीत की थी लेकिन बाद में मçल्लका के नाम पर सहमति हो गई थी। हालांकि जब मल्लिका ने फिल्म के लिए भारी भरकम रकम की डिमांड कर डाली और कई सीन करने को तैयार नहीं हुई तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब उनकी जगह जैकलीन फर्नाडिज को चुना गया है। मुकेश भट्ट के अनुसार मर्डर से भी ज्यादा बोल्ड होगी मर्डर टू। इसमें जैकलीन एक सुपर सेक्सी लुक में नजर आएंगी और उनकी कई हॉट एंड बोल्ड दृश्य भी फिल्माए जाएंगे। यही कारण था कि बिपाश व सोनल चौहान ने स्क्रिप्ट सुनकर ही न कह दिया।





















