राहुल ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन नहीं किया : पी.चिदंबरम
Sep 29, 2009 3:23 AM
नई दिल्ली 29,सिमम्बर। केन्द्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांघी ने पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के अपने आकस्मिक दौरे में सुरक्षा विशेष सुरक्षा दल द्वारा की जाती है और एसपीजी ने वह किया जो उसे करना चाहिए था। उनकी इस आकस्मिक यात्रा के दौरान किसी नियम का उल्लंघन नही हुआ है। गांघी ने पिछले सप्ताह बाराबंकी का आकस्मिक दौरा किया था, जिससे राज्य पुलिस और पार्टी कार्यकर्ता दोनों अनजान थे। इसकी प्रतिक्रिया में राज्य की मायावती सरकार ने इस मामले को केन्द्र के समक्ष ले जानी की बात कही थी। संसद पर हमले के मामले में अफजल गुरू की लंबित क्षमा याचिका पर उन्होंने कहा कि इसके साथ 28 और क्षमा याचिकांए राष्ट्रपति कार्यालय में लंबित हैं। ऎसे में देरी होना स्वाभाविक है। घारा 377 के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा कि सरकार इस मुद्दे से घबराती नहीं है। लेकिन इन मामले में उच्चा न्यायालय के फैसले में कोई गलती नजर नहीं आती, इसलिए सरकार ने इसके खिलाफ अपील नहीं की।