कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जीटीएल सौदे के बाद आर कॉम में 4.6 प्रतिशत की तेजी

मुंबई। जीटीएल इंफ्रा के साथ 11 अरब डॉलर की कीमत में टॉवर उद्योग के विलय की घोषणा के एक दिन बाद बंबई शेयर बाजार में रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर में 4.6 प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई। दिन के कारोबार में रिलायंस कम्युनिकेशन ने 204.75 रूपये का उच्चा स्तर छुआ। कारोबार के अंत में यह 8.9 रूपये (4.65 प्रतिशत) बढ़कर 201.45 रूपये पर बंद हुआ।
शुक्रवार को आर कॉम का शेयर 192.50 रूपये के स्तर पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार में जीटीएल इंफ्रा के शेयर ने भी 54.40 रूपये का उच्च स्तर छुआ, बाद में यह 4.08 प्रतिशत बढ़कर 47.20 रूपये के स्तर पर बंद हुआ। अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली देश की दूसरी सबसे ब़डी दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन (आर कॉम) ने रविवार को अपने टॉवर उद्योग का 50,000 करो़ड रूपये (11 अरब डॉलर) में जीटीएल इंफ्रा में विलय करने की घोषणा की थी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि सौदे में तय नकद हस्तांतरण अगले छह महीने में किया जाएगा। सौदे से आर कॉम को अपने कर्ज चुकाने और वित्तीय मजबूती प्राप्त करने के लिए नकदी प्राप्त होगी।
कंपनी ने कहा, ""आर कॉम के पूंजीकरण और आर कॉम एवं रिलायंस इंफ्राटेल के छोटे हिस्सेदारों को शेयरों के वितरण के संबंध में जानकारियां स्वतंत्र कीमत निर्धारणकर्ताओं और सलाहकारों के द्वारा रणनीति तय करने के बाद उपलब्ध कराई जाएंगी।"" बयान में कहा गया कि आर कॉम के पास रिलायंस इंफ्राटेल की दो लाख किलोमीटर लंबी फाइबर ऑप्टिक केबल का नेटवर्क बचा रहेगा। नई कंपनी को बाजार में सूचीबद्ध कराया जाएगा जिसके शेयर दोनों कंपनियों के शेयर धारकों को वितरित किए जाएंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें