जोहानसबर्ग, 30 सितंबर। पाकिस्तानी टीम के कप्तान युनिस खान का कहना है कि उनकी टीम चैपियंस ट्राफी में आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरियन में होने वाले मैच में अपने रिजर्व खिलाडियों को मौका देगा। यूनिस ने मैच की कहा कि हम कुछ बदलाव करेंगे जिनमें से कुछ जरूरी है। इमरान नजीर की उंगली में चोट है। मोहम्मद यूसुफ मौका पाने का हकदार है तथा फावद आलम और इफ्तिखार राव पर भी यह लागू होता है। उन्हें टीम में लिये जाने की जरूरत है। निश्चित तौर पर हम कुछ बदलाव करेंगे। उंगली में फै्रक्चर के बावजूद भारत के खिलाफ खेलने वाले यूनिस ने इस दावे की खिल्ली उडायी की पाकिस्तान आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ हारने की कोशिश करेगा। ताकि भारत टूर्नामेट से बाहर हो जाए। यूनिस ने कहा कि मै ऎसा नहीं सोचता। यदि मेरी पसंद पूछी जाए तो मै भारत-पाकिस्तान का फाइनल चाहूंगा। सेंचुरियन में जब दोनों टीमें आमने-सामने थी तो वह टूर्नामेंट का एकमात्र मैच था जब स्टेडियम खचाखच भरा था। प्रत्येक भारत-पाकिस्तान मैच देखना चाहता हुं। उन्होंने कहा कि यह खिलाडियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। भारत के खिलाफ मैने अपनी छाप छोडी और उसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया। यही भारत पर भी लागू होता यदि उसका कोई युवा खिलाडी हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करता है।