शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो$ प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि इस वर्ष अभी तक राज्य से देश की विभिन्न मण्डियों में 3$ 50 करो़ड से अधिक सेब की पेटियां भेजी जा चुकी हैं और इस सीजन में यह आंक़डा 4$5 करो़ड तक पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री गुरूवार को शिमला जिले के कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जने़डघाट में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में सेब की बम्पर फसल हुई है और सेब को देश की विभिन्न मण्डियों तक पहुंचाने के सभी संभावित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में लगभग 4$ 50 करो़ड सेब की पेटियों का उत्पादन होने की संभावना है जबकि गत वर्ष राज्य में केवल 30 लाख सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ था। राज्य में सेब उत्पादन को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 85 करो़ड रूपये की सेब नवीनीकरण योजना आरम्भ की है, जिसके तहत सेब के पुराने रूट स्टाक को उच्च क्षमता की किस्मों से बदला जा रहा है ताकि बागवान इससे लाभान्वित हो सकें।
भारत समाचार
सेब की 3 करो़ड पेटियां मंडियों में पहुंची




















