टोरंटो। "आईफोन" के "ब्लैकबेरी" को पीछे छो़डने के बारे में एप्पल प्रमुख स्टीव जॉब्स के दावे के सप्ताह भर के भीतर नए आंक़डों से साफ हो गया कि आईफोन ने अंतर्राष्ट्रीय स्मार्ट फोन बाजार की हिस्सेदारी में ब्लैकबेरी को पछ़ाड दिया है।
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के आंक़डों के मुताबिक एप्पल इंक के आईफोन ने बाजार हिस्सेदारी के मामले में ब्लैकबेरी को पीछे छो़डते हुए चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
मैसाचुसेट्स की एक अंतर्राष्ट्रीय आईटी रिसर्च कम्पनी आईडीसी के रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आईफोन की मौजूदा हिस्सेदारी 4.1 फीसदी है, और रीसर्च इन मोशन (आरआईएम) के ब्लैकबेरी की हिस्सेदारी 3.6 फीसदी है। अभी बस सप्ताह भर पहले ही एपल प्रमुख स्टीव जॉब्स ने कनाडा के एक पत्रकार से कहा था कि उन्होंने आरआईएम को काफी पीछे छो़ड दिया है और आरआईएम के वापस एप्पल के आईफोन के साथ मुकाबले की स्थिति में आने की कोई संभावना नहीं दिखती है।
अभी 32.4 फीसदी हिस्सेदारी के साथ नोकिया अंतर्राष्ट्रीय स्मार्ट फोन बाजार में पहले स्थान पर है। इसके बाद 21 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग दूसरे और 8.3 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स तीसरे स्थान पर है।
तीसरी तिमाही में पूरी दुनिया में स्मार्ट फोन की बिक्री 34.05 करो़ड तक पहुंच गई,जो पिछले साल इसी अवधि में 29.71 करो़ड थी।
नोकिया ने तीसरी तिमाही में 11.04 करो़ड, सैमसंग ने 7.14 करो़ड, एलजी ने 2.84 करो़ड, एप्पल ने 1.41 करो़ड और ब्लैकबेरी ने 1.24 करो़ड स्मार्ट फोन बेचे हैं।
भारत समाचार
आईफोन ने ब्लैकबेरी को पछ़ाडा





















